मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > माइकल की संपत्ति माँ-बच्चों के नाम
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
माइकल की संपत्ति माँ-बच्चों के नाम
अंतिम संस्कार को लेकर अनिश्चितता बरकरार
IFM
पॉप स्टार माइकल जैक्सन के वकीलों ने पॉप स्टार की 2002 की वसीयत अदालत में पेश कर दी है। इसमें उनकी करोड़ों डॉलर की जायदाद और संपत्ति को परिवार के एक न्यास में रखा गया है, जो उनकी माँ और तीन बच्चों को मिलेगी।

हालाँकि जैक्सन के अंतिम संस्कार की योजना को लेकर अनिश्चितता बरकरार है, क्योंकि उनके परिजनों ने एक बयान जारी कर कहा है कि मध्य कैलिफोर्निया स्थित नीवरलैंड वैली में उनके फॉर्म हाउस में किसी तरह का निजी या सार्वजनिक समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।

वर्ष 2002 में माइकल जैक्सन के हस्ताक्षर वाली इस वसीयत में 50 करोड़ डॉलर से अधिक की जायदाद और संपत्ति को माइकल जैक्सन फैमिली ट्रस्ट में रखा गया है, जो उनके तीन बच्चों और माँ के नाम है।

वसीयत में जैक्सन की 79 वर्षीय माँ कैथरीन को पॉप स्टार के तीन बच्चों 12 वर्षीय प्रिंस माइकल जैक्सन जूनियर, 11 वर्षीय पेरिस माइकल कैथरीन जैक्सन और सात वर्षीय प्रिंस माइकल जोसेफ जैक्सन द्वितीय की देखभाल का जिम्मा सौंपा गया है।

यदि जैक्सन की माँ बच्चों की देखरेख और पालन-पोषण संबंधी अपने कर्तव्य का निर्वहन करने में विफल साबित होती हैं तो ऐसी स्थिति में लम्बे समय तक पॉप स्टार की पॉप गायक मित्र रहीं डायना रोस बच्चों की देखभाल करेंगी।

पाँच पृष्ठ की वसीयत में जैक्सन ने कहा है कि मैंने अपनी पूर्व पत्नी डेबोरा राऊ जैक्सन को जानबूझकर इससे बाहर रखा है। लॉस एंजिल्स की अदालत ने वसीयत को अदालत में पेश किए जाने से पहले कैथरीन जैक्सन को मामले की अगली सुनवाई छह जुलाई तक जैक्सन के बच्चों तथा उनकी संपत्ति का अस्थायी देखरेखकर्ता नियुक्त कर दिया था।

वर्ष 2002 के वसीयत संबंधी दस्तावेज में लंबे समय तक जैक्सन के वकील रहे लॉस एंजिल्स के अटार्नी जान ब्रांका और म्युजिक इंडस्ट्री के संचानकर्ता जान मैक्केन को वसीयतनामे का सहसंचानकर्ता नामित किया गया है।

ब्रांका और मैक्केन के वकीलों ने न्यायाधीश से उन्हेतत्काल मुवक्किल के संचालनकर्ता नियुक्त करने तथा कैथरीन को जायदाद के अस्थायी प्रशासक की जिम्मेदारी से मुक्त करने की माँग की, लेकिन न्यायाधीश ने उनका आग्रह ठुकरा दिया।

लॉस एंजिल्स की सुपीरियर कोर्ट की न्यायाधीश मिशेल बेकलाफ ने कहा मैं आपकी दलील को समझ सकती हूँ कि जायदाद के दावे को लेकर आए दिन नए-नए दावेदार सामने आ रहे हैं। मेरा मानना है कि हमें सोमवार तक इंतजार करना होगा कि क्या कोई और वसीयत तो नहीं है।

जैक्सन की पिछले हफ्ते हुई मौत के बाद से ही इस बात को लेकर अटकलों का बाजार गर्म था कि उनके नाम की कई वसीयतें हो सकती हैं और उनकी जायदाद एवं संपत्ति को लेकर कानूनी लड़ाइयाँ शुरू हो जाएँगी।

ऐसा कहा जा रहा था कि जब जैक्सन की मौत हुई जो वे 50 करोड़ डॉलर के कर्ज में डूबे हुए थे, लेकिन उनकी संपत्ति एक अरब डॉलर से ज्यादा बताई गई। यह बात अभी स्पष्ट नहीं है कि ब्रांका और मैक्केन ने जैक्सन की संपत्ति का आकलन 2002 में डॉलर की कीमत के आधार पर किया या इस मुद्रा के मौजूदा यानी 2009 के मूल्य के आधार पर किया है।

जैक्सन की संपत्ति का मूल्य मौत के बाद उनकी लोकप्रियता के कारण बढ़ सकता है। जैक्सन हमेशा से सर्वाधिक कमाई करने वाले पॉप स्टार रहे हैं। वर्ष 1982 के उनके थ्रिलर अलबम ने हमेशा से सर्वाधिक कमाई की है।

मार्लोन बर्नार्डो लिविंग ट्रस्ट के वकील अटार्नी सीले ने कहा जैक्सन की मौत के बाद से ही पता नहीं लोग कहाँ-कहाँ से चले आ रहे हैं और तरह-तरह के दावे कर रहे हैं।

सीले ने कहा मुझे लगता है कि जैक्सन की जिस तरह की लोकप्रियता थी और उनके इर्द-गिर्द जिस तरह से लोगों का जमावड़ा था, उसके बाउनकी संपत्ति को लेकर हर तरह के दावे किए जाएँगे।

लंदन की नोना पैरिस लोला-ए-जैक्सन नाम की एक महिला लास एंजिल्स कोर्ट में बुधवार को दावा कर चुकी हैं कि वह जैक्सन की पत्नी हैं, इसलिए पॉप स्टार की संपत्ति और बच्चों पर उनका ही अधिकार है।

कानूनी विशेषज्ञों और अन्य लोग उसके दावे को खारिज कर चुके हैं। उनका कहना है कि इस बात के कोई प्रमाण नहीं हैं कि उसका जैक्सन से कोई सम्बन्ध भी था।

इस बीच जैक्सन के परिजनों ने एक बयान जारी कर उन अटकलों पर विराम लगा दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि जैक्सन की अंत्येष्टि सांता बारबरा के नजदीक नीवरलैंड में की जाएगी।

पहली की रिपोर्ट के विपरीत जैक्सन के परिजनों का आधिकारिक रूप से कहना है कि नीवरलैंड में किसी तरह का निजी या सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।

अन्य रिपोर्टों में कहा गया है कि लॉस एंजिल्स के आसपास किसी स्थान पर सार्वजनिक या परिजनों की मौजूदगी में प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी, लेकिन इनमें से किसी भी रिपोर्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
रावलपिंडी में आत्मघाती विस्फोट, छह मरे
प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं फराह पंडित
अल्पसंख्यक:सोमालिया सर्वाधिक खतरनाक
कहीं आपका बच्चा आतंकवादी तो नहीं?
कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता नहीं:अमेरिका
इंडोनेशिया में भूकंप का झटका