मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं फराह पंडित
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं फराह पंडित
कश्मीर में जन्मी और हाल ही में ओबामा प्रशासन द्वारा इस्लामी दुनिया के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि के तौर पर नियुक्त फराह पंडित ने कहा है कि इसके लिए भारत से मिल रही प्रतिक्रिया से वह अभिभूत हैं।

पंडित ने कल विदेश मंत्रालय से कहा,‘मैं भारत से मिल रही प्रतिक्रिया को लेकर बहुत अभिभूत हैं.. मैं कहना चाहती हूँ कि एक भारतीय होने के कारण मेरे लिए यह खास मौका है।’

इस्लामी देशों में अमेरिका की छवि सुधारने और मुस्लिम जगत के साथ नई शुरुआत के लिए राष्ट्रपति ओबामा की कोशिशों के तहत विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने पिछले हफ्ते अमेरिकी सरकार में अपनी तरह के पहले पद पर पंडित की नियुक्ति की थी।

नियुक्ति के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में फराह ने कहा ‘मैं भारत में जन्मी हूँ और मैसेचुसेट्स में पली बढ़ी हूँ।’भारत में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी रहती है।

उन्होंने कहा‘मुझे निजी और सरकारी दोनो ही क्षेत्रों में काम करने का तजुर्बा है। मैं एक कंपनी के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मामलों की वाइस प्रेसीडेंट थी तब मुझे दुनिया के बाजार को अलग अलग नजरियों से समझने का मौका मिला।

वर्ष 2003 के बाद से पंडित अमेरिकी सरकार के तीन अलग अलग महकमों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने बताया ‘मैं ‘यू.एस.एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवेलपमेंट’ के अलावा व्हाइट हाउस में ‘नेशनल सिक्यूरिटी काउंसिल’में काम कर चुकी हूँ। पिछले दो सालों से मैं विदेश विभाग के यूरोप ब्यूरो के साथ काम कर रही हूँ।’

पंडित ने आगे कहा कि इस भूमिका में उन्हें पश्चिम यूरोप के मुसलमानों और अमेरिकी दूतावासों के साथ दो सालों तक काम करने का मौका मिला। एक सवाल का जवाब देते हुए पंडित ने कहा कि इस महीने हिलेरी क्लिंटन के भारत दौरे पर उनके साथ आने की कोई योजना नहीं है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
अल्पसंख्यक:सोमालिया सर्वाधिक खतरनाक
बच्चों से पूछा,क्या तुम आतंकवादी हो?
कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता नहीं:अमेरिका
इंडोनेशिया में भूकंप का झटका
संरा द्वारा बेनजीर हत्याकांड की जाँच शुरू
ओबामा के साथ रूस नहीं जाएँगी क्लिंटन