न ब्रैड पिट और न ही जेम्स बांड या डेनियल क्रेग दुनिया के सबसे हैंडसम व्यक्ति का खिताब मिला ट्वीलाइट स्टार राबर्ट पैटिनसन को। दुनिया का सबसे योग्य कुँवारा होने का ताज भी उन्हीं सिर सजा है।
वेनिटी फेयर मैगजीन द्वारा सवा लाख से अधिक लोगों के बीच कराए एक सर्वेक्षण में 51 फीसदी मत पाकर वे सबसे ऊपर रहे। 15 फीसद मत पाकर अर्जेंटिना के पोलो खिलाड़ी नाको फिगुएरस दूसरे स्थान पर हैं।
एंजेलीना जोली जहाँ दुनिया की सबसे सुंदर महिला बताई गई हैं वहीं उनके पार्टनर ब्रैड पिट इस तालिका में तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें 12 प्रतिशत वोट मिले। चौथा स्थान पाया जॉनी डेप ने, जिन्हे केवल सात फीसद लोगों का साथ मिला। |