मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > कंगाली के कगार पर पूर्व तानाशाह की पत्नी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
कंगाली के कगार पर पूर्व तानाशाह की पत्नी
फिलीपीन के पूर्व तानाशाह मार्कोस फर्डिनेंड की पत्नी इमेल्डा का दावा है कि अपने पति फर्डिनेंड के शासन में अरबों जमा करने के आरोप और उंगली में 22 कैरेट की अंगूठी होने के बावजूद वे करीब-करीब दिवालिया हो चुकी हैं।

उम्र के अस्सीवें पड़ाव पर पहुँच चुकी फिलीपीन की सबसे कुख्यात प्रथम महिला इमेल्डा मार्कोस अब भी शोहरत पाने की इच्छा रखती हैं। मार्कोस ने कहा कि मैं अभी 80 की हो गई हूँ लेकिन आकर्षक दिखने की कोशिश में हूँ।

इमेल्डा जिनका दो जुलाई को जन्मदिन है, उन्हें जवाहरातों के और 1220 जोड़ी जूतों के लिए याद किया जाएगा, जो उन्होंने राष्ट्रपति महल में छोड़े थे। वर्ष 1986 में पीपुल्स पॉवर के विद्रोह के बाद मार्कोस का तानाशाही शासन उखाड़ फेंका गया था और उन्हें हवाई में निर्वासित कर दिया गया था।

उन्होंने कहा कि उनके पास जो हीरे की अंगूठी है, वह 55 वर्ष पहले उनके पति ने सगाई में दी थी। वर्ष 1989 में फर्डिनेंड की मृत्यु हो गई और इमेल्डा को 1991 में स्वदेश वापसी की अनुमति मिली।

गरीबी प्रभावित देश में फिजूलखर्ची के लिए कुख्यात होने के बावजूद इमेल्डा के अब भी समर्थक हैं और वे 1991 में कांग्रेस के लिए चुनी गईं। एक साल बाद वे राष्ट्रपति चुनाव में खड़ी हुईं लेकिन पराजित हो गई।

इन दिनों वे अपने संग्रह किए गए जेवरातों को लेकर में व्यस्त हैं और नए खरीदे गए घर में बहुमूल्य पत्थरों और अन्य सामग्रियों के साथ कपड़ों और अन्य एसेसरीज पर काम कर रही हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
बगराम में अमेरिकी ठिकाने पर राकेट हमला
'पाक के वीजा आवेदनों की विश्वसनीयता कम'
चलती कार में सो सकेंगे ड्राइवर
मलावी में मसीहा बनीं मैडोना
लोहान ने मनाई सीक्रेस्ट के साथ पार्टी
परमाणु हथियारों में कटौती करेगा रूस