अफगानिस्तान में रविवार तड़के अमेरिका के मुख्य ठिकाने पर रॉकेट हमले में दो अमेरिकी सैनिक मारे गए और दो नागरिकों सहित छह अन्य अमेरिकी घायल हो गए।
काबुल से 40 किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित बगराम हवाई ठिकाना ऊँची पहाड़ियों और दूर तक फैले रेगिस्तान से घिरा है, जहाँ से आतंकावदियों ने रॉकेट दागा। लेकिन ऐसे विशेष घातक हमले कभी-कभार ही होते हैं।
अमेरिकी सेना की प्रवक्ता क्रिस्टाइन साडेनस्ट्रिकर ने कहा कि दो अमेरिकी सैनिक मारे गए और दो नागरिकों सहित छह अमेरिकी घायल हो गए।
बगराम में शीर्ष सरकारी अधिकारी कबीर अहद ने कहा कि आज तड़के कई रॉकेट ठिकाने पर दागे गए। नाटो अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल के एक प्रवक्ता ने कहा कि तीन रॉकेट बगराम के भीतर गिरे, जबकि एक बाहर गिरा। |