मलावी की राजधानी जोंबा में केले बेचने वाली एलिजा मेनियोजा ने मैडोना को कभी गाते नहीं सुना लेकिन वह इतना जानती है कि मैडोना अनाथ बच्चों की रहनुमा हैं।
जोम्बा में एलिजा मनयोजा केले बेचती है। उसकी पीठ पर नौ महीने का बच्चा है और सिर पर केले की टोकरी। वह कहती है मैडोना एक अच्छी महिला हैं, जो हमारे बच्चों को गोद लेकर हमारी मदद करना चाहती हैं।
वे जानती हैं कि मैडोना तीन साल पहले एक अनाथालय में एक बच्चे से मिलीं और फिर उसे गोद ले लिया है।
अभी मलावी की अदालत ने मैडोना को एक बच्ची दोबारा गोद लेने की इजाजत दी है। इस पर मेनियोजा खुश है और कहती है यह अच्छी खबर है लेकिन वे कितने बच्चों को मलावी से ले जा सकती हैं। अमीर मलावियों को यह काम करना चाहिए। |