मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > परमाणु हथियारों में कटौती करेगा रूस
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
परमाणु हथियारों में कटौती करेगा रूस
रूस के राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से परमाणु हथियार कटौती मसले पर जुलाई में होने वाले शिखर सम्मेलन से ठीक पहले घोषणा की है कि उनका देश परमाणु हथियारों में महत्वपूर्ण कटौती के लिए तैयार है।

मेदवेदेव ने बताया कि रूस सामरिक हथियार कटौती संधि की अपेक्षा कई गुना हथियार घटाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हथियारों की संख्या को वर्ष 2002 में हुए मास्को संधि से भी नीचे लाना होगा।

इस संधि में वर्ष 2012 तक दोनों पक्षों के बीच अपने परमाणु हथियारों की संख्या घटाकर 1700 से 2200 तक लाने पर सहमति बनी थी। रूस और अमेरिका जुलाई में इस संधि पर फिर से बातचीत करने जा रहे हैं।

रूसी राष्ट्रपति ने अपनी दो दिवसीय नीदरलैंड की आधिकारिक यात्रा के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि रूस जुलाई में होने वाले इस शिखर सम्मेलन को बहुत ही सकारात्मक रूप से ले रहा है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
ईरान की अशांति,धर्मगुरु की भूमिका संभव
सोमालिया में आपातकाल लागू
ईरान अन्यायपूर्ण कार्रवाई रोके-ओबामा
अक्टूबर में शुरू होगा पार्टिकल कोलाइडर
मौसावी का खुमैनी पर पलटवार
उत्तरी इराक में बम फटने से 63 की मौत