सोमालिया में आपातकाल लागू कर दिया गया है और देश की संसद के अध्यक्ष शेख अदन मोहम्मद मडोब ने पड़ोसी देशों से अपील की है कि वे अगले 24 घंटों में सरकार की मदद के लिए सैन्य सहायता भेजें।
मंत्रिमंडल के प्रवक्ता ने बताया कि देश की कैबिनेट ने एकमत होकर देश में आपातकाल लागू करने का फैसला किया है।
इससे पहले संसद अध्यक्ष मडोब ने पड़ोसी मुल्कों से अपील करते हुए कहा कि वे देश में विद्रोही संगठन शाहाब से जूझ रही सेनाओं की मदद के लिए सैन्य टुकड़ियाँ तत्काल रवाना कर दें। |