विश्व का सबसे बड़ा एटम स्मैशर अब संभवत: अक्टूबर में काम करना शुरू कर सकेगा और वैज्ञानिक उन त्रुटियों को दूर करने की कोशिश में लगे हैं, जिसके कारण 10 अरब डॉलर की इस मशीन को पिछले साल कामकाज शुरू करने के कुछ माह बाद ही बंद करना पड़ा था।
यूरोपियन आर्गनाइजेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च के प्रवक्ता जेम्स गिलीज ने बताया कि पहले योजना थी कि लार्ज हैड्रोन कोलाइडर सितंबर के अंत में अपना काम करना शुरू कर देगा, लेकिन अब इसमें दो से तीन हफ्ते का विलंब हो सकता है।
उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक मानते हैं कि उन्होंने उन त्रुटियों को समझ लिया है, जो पिछले साल सामने आई थीं और यह भी जान लिया है कि कैसे उनकी पुनरावृत्ति रोकी जा सकती है। |