मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > दाल और कीमा बनाना आता है ओबामा को
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
दाल और कीमा बनाना आता है ओबामा को
आपको यह जानकर बहुत आश्चर्य होगा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को कीमा और दाल बनाना भी आता है और वो भी बहुत लजीज।

इसके अलावा एक और दिलचस्प बात यह है कि ओबामा क्रिकेट के भी बहुत बड़े फैन हैं, लेकिन अफसोस कि बल्लेबाजी में उनका हाथ काफी तंग है।

ओबामा की तरफ से पाकिस्तानी न्यूज चैनल डॉन को दिए गए एक इंटरव्यू में ये दिलचस्प बातें सामने आई हैं। इस इंटरव्यू में ओबामा ने दक्षिण एशियाई संस्कृति के बारे में अपनी समझ का भी जिक्र किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि कॉलेज में पढ़ाई के दौरान कमरे में उनके साथ रहने वाले दोस्तों में कुछ लोग पाकिस्तान के थे, जिनसे उनका काफी करीबी रिश्ता था। उन्होंने बताया कि कॉलेज के दौरान ही वे अपने दोस्तों से मिलने हैदराबाद और कराची भी गए थे। उन दोस्तों की माँ ने ओबामा को ये व्यंजन बनाना सिखाया।

जब ओबामा से यह पूछा गया कि आप क्या क्या बना सकते हैं इस पर उन्होंने तपाक से कहा कि कीमा, दाल और जो भी आप बताएँ, मैं कुछ भी बना सकता हूँ।

वहीं अपने क्रिकेट प्रेम को जगजाहिर करते हुए ओबामा ने कहा कि वे महान क्रिकेट खिलाड़ियों को तो पसंद करते हैं, लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद बल्लेबाजी में उनके हाथ तंग ही रहे। उन्होंने कहा कि मैं कभी अपनी खूबियों का ढोल नहीं पीटता।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
इंडोनेशिया में शक्तिशाली भूकंप
टॉपलेस हुईं चे ग्वेरा की पोती
आहत हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री ब्राउन
स्वार्जनेगर की विमान यात्रा में खलल
सुरक्षित हैं पाक के परमाणु हथियार
तिब्बत की समस्या का कोई हल नहीं