मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > इंडोनेशिया में शक्तिशाली भूकंप
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
इंडोनेशिया में शक्तिशाली भूकंप
पश्चिमी इंडोनेशिया के बेंगकुलु प्रांत में शनिवार को 6.0 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

जकार्ता मौसम एवं भू-भौतिकी एजेंसी ने कहा कि भूकंप शाम 4.21 बजे (भारतीय समयानुसार 14.51 बजे) आया, जिसका केंद्र सुमात्रा द्वीप के तट पर बिंटुहान नगर से 72 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में था।

भूकंप 28 किलोमीटर की गहराई पर था, लेकिन सुनामी की कोई चेतावनी नहीं दी गई। बिंटुहान के पुलिस अधिकारी अवलुदीन ने कहा कि हमने यहाँ झटका महसूस किया। हालाँकि अब तक किसी नुकसान या पीड़ितों के बारे में कोई सूचना नहीं है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
टॉपलेस हुईं चे ग्वेरा की पोती
आहत हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री ब्राउन
स्वार्जनेगर की विमान यात्रा में खलल
सुरक्षित हैं पाक के परमाणु हथियार
तिब्बत की समस्या का कोई हल नहीं
खुमैनी ने विपक्ष को चेताया