पोस्टरों पर सिगरेट का कश लेते चे ग्वेरा भले क्रांति का प्रतीक हों, पर उनकी पोती लीडिया ग्वेरा जानवरों के अधिकार की प्रतीक बनने जा रही हैं। उन्होंने पेटा के एक कैंपेन के लिए अर्ध नग्न तस्वीरें खचवाई हैं।
डेली मेल के अनुसार 24 साल की बाला ने इस अभियान के लिए गाजरों के बीच टॉपलेस पोज दिया। उनके लाल बेरेट का एक हिस्सा उनके नितंब पर था, वहीं दूसरा उनके दादा को श्रद्धांजली दे रहा था।
यह जानने के बाद कि लीडिया शाकाहारी हैं पेटा ने कैंपेन शाकाहार क्रांति से जुड़ने के लिए उनसे बातचीत की। इस कैंपेन को चे के देश अर्जेंटीना से शुरू करने की योजना है।
चे एक मार्क्सवादी नेता थे, जिन्होने क्यूबा में फिदेल कास्त्रो को सत्ता तक पहुँचाने में मदद की। 1967 में बोलिविया में सीआईए ने उनकी हत्या कर दी। |