मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > आहत हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री ब्राउन
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
आहत हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री ब्राउन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन ने स्वीकार किया कि वे अपनी आलोचना से आहत हुए हैं और रविवार तक अपने पद को छोड़ भी सकते हैं।

इस संबंध में आज ब्राउन का दैनिक गार्डियन में एक साक्षात्कार प्रकाशित हुआ है। ब्राउन ने कहा कि यदि वे प्रधानमंत्री कार्यालय को दुबारा नहीं देख पाए तो भी उन्हें कोई चिंता नहीं होगी। इसके साथ ही स्वीकार किया कि वे ऐसे वक्ता नहीं हैं जैसा उन्हें होना चाहिए था।

कई मंत्रियों के इस्तीफे सांसदों के खर्च घोटाले और यूरोपीय संसद तथा ब्रिटेन के स्थानीय चुनावों में सत्तारूढ़ लेबर पार्टी की करारी हार ने ब्राउन की सरकार को हिला दिया है। कुछ मंत्रियों ने उन पर व्यक्तिगत तौर पर हमले किए।

आम चुनाव एक साल के भीतर होने वाले हैं। हालाँकि रायशुमारी में लेबर पार्टी को काफी पीछे बताया जा रहा है, लेकिन ब्राउन बार-बार कह रहे हैं कि लेबर पार्टी जीत सकती है।

उन्होंने कहा कि मुझे सत्ता में बने रहने पर मिलने वाली शक्तियों की परवाह नहीं है। मुझे इसकी चिंता नहीं है कि मैं डाउनिंग स्ट्रीट चेकर्स में कभी नहीं लौट पाऊँगा। मुझे इन सबकी बिल्कुल परवाह नहीं। संभवत: यह मेरे बच्चों के लिए अच्छा होगा।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
स्वार्जनेगर की विमान यात्रा में खलल
सुरक्षित हैं पाक के परमाणु हथियार
तिब्बत की समस्या का कोई हल नहीं
खुमैनी ने विपक्ष को चेताया
नेपाल ने भारत से माँगा समर्थन
कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता नहीं करेंगे ओबामा