मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > स्वार्जनेगर की विमान यात्रा में खलल
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
स्वार्जनेगर की विमान यात्रा में खलल
कैलिफोर्निया के गवर्नर अर्नाल्ड स्वार्जनेगर को ले जा रहे एक विमान को उस वक्त अचानक नीचे उतारना पड़ा जब पायलट को पता चला कि कॉकपिट से धुआँ निकल रहा है।

स्वार्जनेगर के प्रवक्ता एरोन मैकलियर ने बताया कि इस विमान से हालीवुड के एक्शन हीरो से राजनेता बने कैलिफोर्निया के गवर्नर स्वार्जनेगर यात्रा कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि लास एंजिलिस के सांता मोनिका हवाई अड्डे से कल उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही इस विमान को नीचे उतारना पड़ गया।

मैकलियर ने बताया कि यह विमान वान नुय्स हवाई अड्डे पर शाम के वक्त सुरक्षित रूप से उतर गया।

उन्होंने बताया कि विमान के पायलट ने जब देखा कि इसके कॉकपिट से धुआँ निकल रहा है तो विमान को वान नुय्स हवाई अड्डे पर उतार दिया।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
सुरक्षित हैं पाक के परमाणु हथियार
तिब्बत की समस्या का कोई हल नहीं
खुमैनी ने विपक्ष को चेताया
नेपाल ने भारत से माँगा समर्थन
कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता नहीं करेंगे ओबामा
संघीय न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग