मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > सुरक्षित हैं पाक के परमाणु हथियार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
सुरक्षित हैं पाक के परमाणु हथियार
ओबामा का विश्वास
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने विश्वास व्यक्त किया कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार सुरक्षित हैं, जिसके बारे में हाल के दिनों में काफी चिंताएँ प्रकट की गई हैं।

ओबामा ने पाकिस्तान के डान टेलीविजन चैनल के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि मुझे विश्वास है कि पाकिस्तानी सरकार ने अपने परमाणु हथियारों को सुरक्षित किया है।

ओबामा ने कहा कि वे क्षेत्र में बढ़ते चरमपंथ से चिंतित हैं। उन्होंने कहा मेरी चिंता यह सुनिश्चित करने की है कि तालिबान और अन्य चरमपंथी संगठनों की दक्षिण एशिया, अफगानिस्तान और पश्चिम एशिया में जड़ें न जमें।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आतंकवाद के कैंसर के जड़ नहीं जमा पाने के लिए वैश्विक सहयोग की जरूरत रेखांकित की। उन्होंने कहा हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर किसी से साझेदारी चाहते हैं कि यह कैंसर न बढ़े।

ओबामा ने उम्मीद जताई कि अमेरिका को अफगानिस्तान में और सैनिक नहीं भेजने होंगे क्योंकि स्थानीय सरकार सुनिश्चित कर सकती है कि देश आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह नहीं बने।

ओबामा ने कहा कि हम अफगानिस्तान या पाकिस्तान जैसे देशों का साझेदार बनना बहुत पसंद करेंगे और वाणिज्य तथा व्यापार बढ़ाने एवं सभी देशों में विकास जैसे साझा हित के मुद्दों पर काम करना चाहेंगे।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
तिब्बत की समस्या का कोई हल नहीं
खुमैनी ने विपक्ष को चेताया
नेपाल ने भारत से माँगा समर्थन
कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता नहीं करेंगे ओबामा
संघीय न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग
अमेरिकी पिताओं से ओबामा की अपील