हॉलीवुड अदाकारा एंजलीना जोली को शरणार्थियों की दशा पर दिए गए भाषण में अपनी भावनाओं पर काबू रखने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और उन्होंने शरणार्थियों के लिए अमेरिकी राजनेताओं से और अधिक कार्य करने की अपील की। कांटेक्ट म्यूजिक के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी की सद्भावना दूत जोली ने पूरी दुनिया में शरणार्थियों की दशा के बारे में जागरूकता लाने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम का आयोजन कर इस दिवस को मनाया और एक भावुक भाषण भी दिया। इस सुपरस्टार ने अपने आँसुओं को छलकने से रोकने की कोशिश करते हुए कहा कि शरणार्थी कोई संख्या नहीं है। उनमें माँ-बेटी, पिता-पुत्र शामिल हैं। |