मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > येल में प्रशिक्षण लेंगे भारतीय सांसद
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
येल में प्रशिक्षण लेंगे भारतीय सांसद
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी की अगुवाई में भारतीय सांसदों का एक दल नेतृत्व के समक्ष चुनौतियों और मौजूदा वैश्विक मुद्दों पर अमेरिका के प्रतिष्ठित येल विश्वविद्यालय में शनिवार से जानकारी हासिल करेगा।

प्रतिनिधिंडल के वरिष्ठ सदस्यों में सिंघवी के अलावा भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पुत्र तथा कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, पूर्व प्रधानमंत्री इंदर कुमार गुजराल के पुत्र नरेश गुजराल शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल के अधिकतर सदस्य वरिष्ठ राजनेताओं की संतान हैं।

दल के अन्य सदस्यों में जयंत चौधरी, श्रुति चौधरी, प्रिया दत्त एमएच सईद और अनुराग सिंह शामिल हैं। जयंत चौधरी जहाँ राष्ट्रीय लोकदल नेता अजीत सिंह के पुत्र हैं, वहीं श्रुति हरियाणा की पर्यटन मंत्री किरण चौधरी की पुत्री हैं। प्रिया दत्त दिवंगत सुनील दत्त की पुत्री हैं, जबकि सईद पूर्व बिजली मंत्री पीएम सईद के पुत्र हैं। अनुराग हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के पुत्र हैं।

मालदा से कांग्रेस सांसद मौसम नूर पश्चिम बंगाल के पूर्व वरिष्ठ नेता एबीए गनी खान चौधरी से संबंधित हैं। ये सांसद विदेश नीति मुद्दों पर विभिन्न संस्थानों के विद्वानों से जानकारी प्राप्त करेंगे। इन संस्थानों में ब्रूकिंग इंस्टीट्यूशन कॉन्सिल ऑन फॉरेन रिलेशंस अमेरिकन इंटरप्राइज इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक पॉलिसी रिसर्च शामिल हैं।

येल विश्वविद्यालय में कक्षाओं में शामिल होने के बाद सांसद वॉशिंगटन आएँगे और अमेरिका के रक्षा, ऊर्जा और वित्त विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भारत अमेरिका द्विपक्षीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। सांसदों का अमेरिकी सीनेट के सदस्यों से भी मिलने का कार्यक्रम है।

येल विश्वविद्यालय सरकार, व्यापार और सिविल सोसाइटी के नेताओं को प्रशिक्षण देने के लिए प्रसिद्ध है। उसने 2007 में फिक्की और सांसदों के इंडिया यूएस फोरम के सहयोग से कार्यक्रम शुरू किया है।

येल के अध्यक्ष रिचर्ड सी लेविन ने कहा कि कार्यक्रम से सांसदों को नेतृत्व के समक्ष चुनौतियों पर विचार करने का मौका मिलेगा।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
रोबोट को युद्ध के नियम सिखाने की कवायद
वाइनहाउस हैं टैटू वाली छिपकली-फेडी
परमाणु ऊर्जा उत्पादन में मदद करेगा जापान
नासा ने भेजे चाँद पर यान
नेपाली सेना प्रमुख कटवाल फिर बहाल
ईरानी राष्ट्रपति चुनाव का विरोध जारी