मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > रोबोट को युद्ध के नियम सिखाने की कवायद
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
रोबोट को युद्ध के नियम सिखाने की कवायद
जरा ऐसे युद्ध की कल्पना कीजिए जहाँ हथियार अपने निर्णय खुद लेते हों। ये कल्पना कल हकीकत में भी तब्दील हो सकती है।

वैज्ञानिकों ने एक सॉफ्टवेअर विकसित किया है। उनका दावा है कि सॉफ्टवेअर विमानरूपी रोबोट को लड़ाई के बारे में अपने निर्णय खुद लेने की क्षमता से लैस करने की दिशा में एक अहम कदम है।

रॉन अरकिन की अगुवाई में जार्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी के एक दल ने एथिकल गवर्नर विकसित किया है। इसका मकसद रोबोट विमान को लड़ाई के दौरान नीतिगत ढंग से व्यवहार करने के योग्य बनाना है।

अफगानिस्तान में वर्ष 2006 में हमले के लिए हालात को देखते हुए तैयार किया गया, ड्रोन विमान किल जोन में तालिबान आतंकवादियों की मौजूदगी की पहचान करता है, लेकिन ड्रोन गोलीबारी नहीं करता।

उसमें लगी प्रणाली से उभरने वाले नक्शे किसी स्थान पर लोगों की मौजूदगी को दर्शाते हैं और उससे अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन की आशंका अक्सर बनी रहती है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
वाइनहाउस हैं टैटू वाली छिपकली-फेडी
परमाणु ऊर्जा उत्पादन में मदद करेगा जापान
नासा ने भेजे चाँद पर यान
नेपाली सेना प्रमुख कटवाल फिर बहाल
ईरानी राष्ट्रपति चुनाव का विरोध जारी
मंगल पर मिले झील के निशान