गायिका एमी वाइनहाउस कैरेबिआई द्वीप सेंट लूसिआ में अपना सपनों का घर बनाने की योजना बना रही हैं, लेकिन उसे वहाँ के एक पूर्व गवर्नर के भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व गवर्नर जेफ फेडी ने वाइनहाउस को टैटुओं वाली छिपकली बताया है। उनका मानना है कि ब्रिटिश गायिका का एक खतरनाक प्रभाव है और उनके इस द्वीप पर बसने से यहाँ के लोगों को अनकही मानवीय मुसीबतें झेलनी पड़ सकती हैं।
कांटेक्ट म्यूजिक ने खबर दी है कि फेडी ने अधिकारियों को एक लोक याचिका दी है, जिसमें उनसे रिहैब की हिट गायिका को द्वीप पर घर खरीदने न देने की गुजारिश की है। उनका मानना है कि वाइनहाउस के द्वीप पर रहने से यहाँ के युवाओं पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।
वाइनहाउस पहले ही यहाँ अपना घर खरीदने की योजना के बारे में बता चुकी हैं और उनका यहाँ अपने तीसरे एल्बम के लिए एक स्टूडियों खोलने का भी इरादा है। वे अपना ज्यादातर समय यहीं गुजार रही हैं। |