ग्लोबल वार्मिंग से निपटने और अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए परमाणु ऊर्जा उत्पादन का रुख करने के बीच जापान के अर्थव्यवस्था, व्यापार तथा उद्योग मंत्रालय ने अन्य देशों को परमाणु ऊर्जा परियोजनाएँ लगाने में मदद के लिए एक इकाई गठित की है।
मंत्रालय ने कहा कि नवगठित इंटरनेशनल न्यूक्लियर एनर्जी कोऑपरेशन काउंसिल के दायरे में ऊर्जा सेवाएँ, परमाणु ऊर्जा संयंत्र निर्माता तथा शोध संस्थान होंगे।
यह काउंसिल अपने-अपने देश में परमाणु ऊर्जा केन्द्रों की रूपरेखा तैयार करने और उन्हें संचालित करने की जिम्मेदारी सम्भालने जा रहे लोगों को प्रशिक्षण देगा।
साथ ही यह काउंसिल परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के सुरक्षित संचालन के लिए मूलभूत ढाँचा विकसित करने में भी अन्य देशों की मदद करेगी। |