मैक्सिको में स्वाइन फ्लू के करीब 540 नए मामले सामने आने के बाद देश में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 7624 हो गई है, वहीं इस रोग के कारण अब तक 113 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वाइन फ्लू के कारण होने वाली मौतों पर काबू पाने में मैक्सिको कुछ हद तक सफल रहा है। हालाँकि नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यहाँ सर्वप्रथम अप्रैल में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए थे।
स्वाइन फ्लू के कारण मैक्सिको की अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हुई है। कई पर्यटक वापस लौट गए वहीं व्यापार पर भी विपरीत प्रभाव पड़ा है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनियाभर में अब तक 89 देशों में स्वाइन फ्लू के करीब 40 हजार मामले सामने आ चुके हैं और 167 लोगों की मौत हो चुकी है। |