मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > पेरू में विवादास्पद कानूनों को बदला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
पेरू में विवादास्पद कानूनों को बदला
पेरू की संसद ने आम जनता और पुलिस के बीच जानलेवा झड़पों का कारण बने दो विवादास्पद कानूनों को बदल दिया है।

जमीन के मुद्दों से जुड़े इन कानूनों की वजह से भड़की हिंसा में गत दो हफ्तों में अमेजन के जंगली इलाकों में अब तक कम से कम 34 लोगों की जानें जा चुकी हैं।

पेरू के राष्ट्रपति एलेन गार्सिया ने संसद द्वारा अमेर‍िका से मुक्त व्यापार नीति के लिए प्रदत्त विशेष अधिकारों के तहत कानून संख्या 1090 तथा 1064 को बनाया था, जिसे संसद ने बदल दिया। इन कानूनों में अमेजन में विदेशी निवेश के बारे में विस्तृत योजनाओं की रूपरेखा थीं।

हालाँकि जंगली इलाकों में रह रहे आदिवासियों का कहना है कि इन कानूनों के जारी होने के पहले उनसे कोई संपर्क नहीं किया गया।

राष्ट्रपति ने यहाँ खनन और ऊर्जा के क्षेत्र में विदेशी निवेशकों को लुभाने के लिए कई कानून बनाए हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
पायलट की मौत के बाद विमान सुरक्षित उतारा
हमले में सोमालियाई मंत्री की मौत
मनमोहन से मिलना नहीं चाहते जरदारी
नाराज हिल्टन की प्रशंसकों से अपील
आईफा ने दी नई पहचान: अमिताभ
पाक के प्रयास में साथ दे भारत-हिलेरी