मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > चुंबन लेने पर महिला को जेल
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
चुंबन लेने पर महिला को जेल
सऊदी अरब में बहरीन की एक महिला को अपने पुरुष मित्र को सार्वजनिक रूप से चुंबन लेना महँगा पड़ गया और उसे जेल की हवा खानी पड़ रही है।

गल्फ न्यूज की खबर में बताया गया कि दोनों मित्रों को पुलिस ने गश्त के दौरान एक कार के भीतर यह हरकत करते देखा। जब पुलिस उन्हें सार्वजनिक रूप से अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार करने लगी तो महिला पुलिस पर बरस पड़ी।

उसने चिल्लाकर कहा कि यह उनका निजी मामला है और पुलिस का इससे कोई लेना-देना नहीं है। महिला को तत्काल गिरफ्तार कर लिया और सार्वजनिक रूप से अश्लील हरकत करने तथा कर्त्तव्य निर्वहन के दौरान पुलिस का अपमान करने के लिए उसे 20 दिनों की कैद की सजा सुनाई गई।

बहरीन में महिलाओं और पुरुषों को हाथ में हाथ लेकर घूमने तक की तो इजाजत है लेकिन चुंबन जैसी हरकतें अश्लील मानी जाती हैं और सार्वजनिक रूप से ऐसा करना प्रतिबंधित है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
हिलेरी क्लिटन की कोहनी की हड्डी टूटी
आतंक के खिलाफ भार‍त,अमेरिका एक
ब्रिटेन की वित्तमंत्री उशेर का इस्तीफा
समुद्री लुटेरों का डेटाबेस बनेगा
'डाउ पीड़ितों का पुनर्वास करे'
सोमालिया में मोर्टार हमला, 13 मृत