मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > हिलेरी की कोहनी की हड्डी टूटी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
हिलेरी की कोहनी की हड्डी टूटी
अमेरिकी विदेशमंत्री हिलेरी क्लिंटन बुधवार को गिर पड़ीं और उनकी कोहनी की हड्डी टूट गई।

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता शेरिल मिल्स ने कल जारी बयान में बताया कि अगले हफ्ते उनकी कोहनी का ऑपरेशन किया जाएगा।

मिल्स ने बताया कि क्लिंटन कल अपराह्न व्हाइट हाउस जाते समय गिर पड़ीं और उनके दाहिने हाथ के कोहनी की हड्डी टूट गई।

उनका द जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी अस्पताल में इलाज किया गया और बाद में उन्हें घर भेज दिया गया।

मिल्स ने यह भी बताया कि विदेशमंत्री जल्द ही काम पर लौट आएँगी।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
आतंक के खिलाफ भार‍त,अमेरिका एक
ब्रिटेन की वित्तमंत्री उशेर का इस्तीफा
समुद्री लुटेरों का डेटाबेस बनेगा
'डाउ पीड़ितों का पुनर्वास करे'
सोमालिया में मोर्टार हमला, 13 मृत
पाक की मदद करेगा यूरोपीय संघ