समुद्री लुटेरों से निपटने के प्रयास में इंटरपोल संदिग्ध सोमालियाई लुटेरों का डेटाबेस, फिंगर प्रिंट, फोटोग्राफ और उनकी अन्य व्यक्तिगत सूचनाओं का संकलन कर रहा है।
एजेंसी ने बताया कि इस सूचना को एजेंसी के 187 देश प्राप्त कर सकेंगे। इंटरपोल पुलिस सेवाओं के कार्यकारी निदेशक ज्यां मिशेल लूबोटिन ने एक बयान में कहा कि गिरफ्तार किए गए समुद्री लुटेरों की तस्वीरों, फिंगर प्रिंट्स और डीएनए प्रोफाइल को व्यवस्थित ढंग से एकत्र किए बिना और बिना अंतरराष्ट्रीय रूप से उनके मिलान के सही रूप से पहचान करना या संपर्क स्थापित करना आसानी से संभव नहीं है। गलती हो सकती है।
अंतरराष्ट्रीय गश्त के बावजूद अदन की खाड़ी और सोमालिया के 3060 किलोमीटर तटरेखा के आसपास समुद्री लुटेरों का आतंक जारी है। |