मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > 'डाउ पीड़ितों का पुनर्वास करे'
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
'डाउ पीड़ितों का पुनर्वास करे'
अमेरिका के 27 सांसदों ने डाउ केमिकल कंपनी से कहा है कि वह भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों की चिकित्सा और उनके आर्थिक पुनर्वास के लिए तत्काल कदम उठाए।

उल्लेखनीय है कि यूनियन कार्बाइड कंपनी अब डाउ केमिकल के पास ही है। सांसदों ने कंपनी के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्याधिकारी एंडू लिवरीस को भेजे एक पत्र में कहा है हम डाउ से अनुरोध करते हैं कि भारत में चल रहे भोपाल से संबंधित मुकदमों में उसका कोई प्रतिनिधि उपस्थित हो त्रासदी के पीडि़तों की चिकित्सा एवं आर्थिक जरूरतों की ओर कंपनी ध्यान दे और फैक्टरी स्थल के आसपास की मिट्टी और भूमिगत जल की सफाई करे।

पत्र में सांसदों ने गैस घटना के पीड़ितों की माँगों का समर्थन किया है। इंटरनेशनल कैम्पेन फॉर जस्टिस इन भोपाल (आईसीजेबी) ने कहा है कि फैक्टरी की सफाई की जाए और कंपनी प्रदूषित भूमिजल की सफाई करे। इसके अलावा उसने चिकित्सा और आर्थिक पुनर्वास पर भी जोर दिया है।

आईसीजेबी की माँगों के समर्थन के लिए सांसद फ्रेंक पैलोन ने अगुवाई की है। भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों और दुनियाभर में उनके समर्थकों के संगठन आईसीजेबी कंपनी पर दबाव डालने का प्रयास कर रहे हैं ताकि वह भारत में मुकदमे का सामना करे और आपदा की सफाई के लिए भुगतान करे। आईसीजेबी ने एक बयान में यह जानकारी दी है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
सोमालिया में मोर्टार हमला, 13 मृत
पाक की मदद करेगा यूरोपीय संघ
भारत के समक्ष हैं खतरनाक चुनौतियाँ
पेशावर हवाई अड्डा अनिश्चितकाल के लिए बंद
अब विदेश से मुहिम चलाएगा लिट्टे
वजीरिस्तान में 28 विद्रोही ढेर