मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > मैडोना नहीं करेंगी जीसस लुज से शादी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
मैडोना नहीं करेंगी जीसस लुज से शादी
पॉप स्टार मैडोना ने इस बात से इनकार किया है कि आगामी कुछ दिनों में उनकी अपने प्रेमी जीसस लुज से एक भव्य समारोह में शादी करने की कोई योजना है।

कांटेक्टम्यूजिक की रिपोर्ट के अनुसार इसके पहले लुज के पिता ने ब्राजील की पत्रिका क्वेम से कहा था कि 50 वर्षीय गायिका उनके बेटे के साथ न्यूयॉर्क में शादी के बंधन में बँधने जा रही हैं।

हालाँकि मैडोना ने इन सभी रिपोर्ट्स को आज खारिज कर दिया है। मैडोना के एक प्रतिनिधि ने डच पत्रिका को बताया यह सरासर झूठ है। लुज के पिता ने इस मुद्दे पर किसी पत्रिका से ऐसा नहीं कहा है।

मैडोना ने पिछले साल के अंत में ब्रिटिश अभिनेता गाय रिची से तलाक के बाद जीसस लुज के साथ प्रेम संबंध बनाए थे।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
माइकल जैक्सन को त्वचा कैंसर
लंका सेना का आखिरी तट रेखा पर भी कब्जा
न्यूजीलैंड में भूकम्प का तेज झटका
चीन के सेक्स थीम पार्क से विवाद
अफगानिस्तान में 22 तालिबानी ढेर
स्वात में 55 तालिबानी ढेर