मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > पाक सांसदों ने दी सरकार को चेतावनी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
पाक सांसदों ने दी सरकार को चेतावनी
पाकिस्तानी सांसदों ने सरकार को चेतावनी दी है कि तालिबान आतंकवादी संघीय राजधानी की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि तालिबान हथियार नहीं डालता, तो स्वात में उसके साथ किए गए शांति समझौते की समीक्षा की जानी चाहिए।

संसद में चर्चा के दौरान जमीयत उलेमा ए इस्लाम के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने दावा किया कि तालिबान आतंकवादी मनशेरा के नजदीक पहुँच गए हैं, जो इस्लामाबाद से सिर्फ 70 किलोमीटर दूर है।

रहमान ने कल नेशनल असेंबली में कहा कि यदि तालिबान इसी तरह बढ़ता रहता है तो वह जल्द ही इस्लामाबाद का दरवाजा खटखटा देगा, क्योंकि संघीय राजधानी तक पहुँचने में उसके लिए सिर्फ मर्गला पहाड़ियाँ ही एकमात्र बाधा हैं।

सांसद और मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट के नेता हैदर अब्बास रिजवी ने भी कहा कि इस बात की खबरें हैं कि तालिबान मर्गला पहाड़ियों की ओर बढ़ा चला आ रहा है।

उन्होंने कहा तालिबान पूरे पाकिस्तान में अपना प्रभाव बढ़ा रहा है। इस बात की भी खबरें हैं कि तालिबान कराची में भी प्रवेश कर रहा है जो मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट का परंपरागत गढ़ है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
माइकल जैक्सन फिर विवाद में फँसे
इराक में अलकायदा प्रमुख गिरफ्तार
सदमें में हैं युद्धक्षेत्र से आ रहे नागरिक
भारत ने श्रीलंका को राहत सामग्री भेजी
प्रभाकरण के ठिकाने के पास पहुँची सेना
पाक ने अर्द्धसैनिक बल तैनात किए