मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > भारी मन से रुखसत हुए बुश
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
भारी मन से रुखसत हुए बुश
अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में आठ साल तक गुजारने के बाद मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए जॉर्ज डब्ल्यू बुश व्हाइट हाउस से सादगीपूर्ण ढंग से रुखसत होकर टेक्सास प्रांत में क्राफोर्ड स्थित अपने पैतृक निवास चले गए।

ओबामा के सत्तारोहण समारोह के बाद बुश अपनी पत्नी लॉरा बुश के साथ एक हेलीकॉप्टर से एण्ड्रयूज एयर बेस को रवाना हुए जहाँ से अमेरिकी वायुसेना का एक विशेष विमान उन्हें लेकर उनके गृहप्रांत टेक्सास रवाना हुआ। यह विमान राष्ट्रपति का विशेष विमान ही था परन्तु इसे इस उड़ान के लिए एयरफोर्स वन नहीं कहा गया क्योंकि बुश तब इसमें राष्ट्रपति के रूप में नहीं बल्कि साधारण नागरिक के रूप में सवार थे।

बुश दंपत्ति अपने गृहनगर मिडलैंड में उतरे जहाँ उनके सम्मान में एक संक्षिप्त स्वागत रैली आयोजित की गई थी। बुश ने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में उनका अनुभव शानदार रहा और उतना ही महान भी लेकिन टेक्सास में सूर्यास्त के अनुभव का कोई मुकाबला नहीं। मुझे घर आ कर अच्छा लगा।

इसके बाद वह क्राफोर्ड स्थित अपने पारिवारिक फॉर्म हाउस को रवाना हो गए जहाँ वह अपना बाकी जीवन बिताएँगे।

बुश ने मंगलवार को अपने दिन की शुरुआत व्हाइट हाउस के ग्राउंड पर चक्कर लगाने के बाद ओवल ऑफिस में टेलीफोन पर अपने मित्रों और सहयोगियों से बातचीत के साथ की।

बाद में बुश ने व्हाइट हाउस की सीढियों पर ओबामा का स्वागत 'सर' के संबोधन के साथ किया। इसके बाद प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने श्रीमती लॉरा बुश को लाल रिबन से पैक एक उपहार बॉक्स भेंट किया। फिर वे कॉफी पीने के लिए नॉर्थ पोर्टिको के अंदर दाखिल हुए।

बुश की रुखसती के समय उनके तमाम विवादास्पद फैसलों से उनकी लोकप्रियता का ग्राफ जमीन पर आ गया था। मंगलवार को जब वह व्हाइट हाउस से निकले तो बाहर मौजूद भीड़ ने उनपर काफी छींटाकशी भी की। खेल के मैदान पर पराजित टीम के लिए ताने कसने के लिए दर्शकों द्वारा की जाने वाली टिप्पणी 'ना .ना .ना . हे .हे .हे ..गुड बाय.' की अवांछित गूँज ने उनके मन को कसैला बना दिया।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
गुआंतेनामो बे मुकदमों पर रोक
इतिहास करेगा सही-गलत का फैसला-बुश
बुश के 'कानूनों' पर ओबामा की रोक
पाक को जवाबदेह बनाया जाएगा-अमेरिका
टोलेडो ने बनाई थीं मिशेल की पोशाक
हिलेरी का मनोनयन एक दिन के लिए टला