पहले से रचे इतिहास को मंगलवार को बराक हुसैन ओबामा ने अमलीजामा पहनाते हुए अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। आठ साल के जॉर्ज डब्ल्यू बुश के शासन के बाद आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहे देश को उनसे बदलाव की उम्मीद है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन राबर्ट ने 47 वर्षीय अफ्रीकी-अमेरिकी ओबामा को आज सुबह 12 बजकर छह मिनट (भारतीय समयानुसार रात दस बजकर 36 मिनट पर) कैपिटल हिल में पद की शपथ दिलाई। कड़ाके की ठंड के बावजूद देश और बाहर के करीब 20 लाख लोग इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बने। ओबामा से पहले किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति को उस चीफ जस्टिस ने शपथ नहीं दिलाई, जिसके खिलाफ उसने मत दिया हो। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उपस्थित लोगों में अमेरिका में भारत के राजदूत रोनेन सेन भी शामिल थे। ओबामा के इस शपथ ग्रहण समारोह पर 17 करोड़ डॉलर का खर्च आने का अनुमान है।ओबामा चार नवम्बर को रिपब्लिकन उम्मीदवार जॉन मैक्केन को हराकर व्हाइट हाउस पहुँचे हैं। मैक्केन को हराने के साथ ही ओबामा ने नया इतिहास रच दिया था, क्योंकि वे पहले अश्वेत हैं, जो अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में विजयी हुए। सोमवार शाम ओबामा ने मैक्केन के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया और उनके व्यक्तित्व की सराहना की। नस्लीय बाधाओं को पार करते हुए अमेरिका के पहले अफ्रीकी-अमेरिकी राष्ट्रपति बनने वाले ओबामा ने उसी बाइबिल पर हाथ रखकर शपथ ली, जिसका अब्राहम लिंकन के शापथ ग्रहण में इस्तेमाल किया गया था। लिंकन को अमेरिका में दासता का अंत करने के लिए जाना जाता है।देश के सबसे अलोकप्रिय राष्ट्रपति के रूप में अपने आठ साल का कार्यकाल पूरा करने वाले बुश अपनी पत्नी लारा के साथ 2001 के बाद पहले सत्ता परिवर्तन के इस क्षण के साक्षी बने। उनके अतिरिक्त पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर, बुश सीनियर और बिल क्लिंटन भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे।प्रथम महिला मिशेल ओबामा मंच पर बाइबिल लेकर आईं जिस पर अमेरिका के चौथे सबसे युवा राष्ट्रपति ने अपना बायाँ हाथ रखा और 35 शब्दों की शपथ को दोहराया। साथ ही अपना दाहिना हाथ उठाकर अमेरिका के संविधान को संरक्षित सुरक्षित और बचाने का वादा किया। साथ ही अंत में उन्होंने कहा कि ईश्वर मेरी मदद करे। ओबामा ने शपथ ग्रहण के लिए अपने पूरे नाम बराक हुसैन ओबामा का इस्तेमाल किया। ओबामा के ऐतिहासिक शपथ से पहले उपराष्ट्रपति के तौर पर जोसफ बिडेन ने शपथ ली। मिशेल की पोशाक : ओबामा के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के दौरान मिशेल ओबामा ने सुनहरी पोशाक के साथ उससे मिलता-जुलता कोट पहना। इसे क्यूबा में पैदा हुई अमेरिकी डिजाइनर इसाबेल टोलेडो ने तैयार किया था।दो बच्चियों के पिता ओबामा ने काले रंग का क्लासिक सूट पहन रखा था। उन्होंने सफेद रंग की कमीज और लाल रंग की टाई लगाई थी। खराब मौसम के बावजूद ओबामा ने कोई टोपी नहीं पहन रखी थी। उनके हाथों में काले दस्ताने थे।अभूतपूर्व सुरक्षा : वॉशिंगटन में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान किसी भी संभावित आतंकवादी हमले को नाकाम करने के लिए सुरक्षा के अभूतपूर्व तथा अत्याधुनिक इंतजाम थे। इसके लिए 12 हजार 500 से अधिक सैनिकों, हजारों मेट्रोपोलिटन पुलिस के साथ देश के 57 विभागों के कर्मियों को वॉशिंगटन में तैनात किया गया था। शपथ से पहले ही बने राष्ट्रपति : ओबामा पद और गोपनीयता की शपथ लेते इससे पहले ही वे अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति बन गए और इसका श्रेय अमेरिकी संविधान में दर्ज एक प्रावधान को जाता है।अमेरिकी संविधान के 20वें संशोधन के अनुसार राष्ट्रपति ओबामा का कार्यकाल 20 जनवरी की दोपहर (अमेरिकी समयानुसार) से शुरू होना था। हालाँकि दोपहर 12 बजे भी ओबामा का शपथ ग्रहण बाकी था। घड़ी में दोपहर 12 बजने के कुछ मिनट बाद ओबामा ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली।अमेरिका के समक्ष गंभीर चुनौतियाँ-ओबामाओबामा की जान को सबसे ज्यादा खतराहॉलीवुड की कल्पना हकीकत मेंभाषण तैयार करने में दो दिन लगेओबामा के समारोह का 'काला सच'शपथ ग्रहण पर 17 करोड़ डॉलर खर्चओबामा के समारोह में व्हील चेयर पर पहुँचेबिडेन को था विदेश मंत्री पद का प्रस्तावनील कात्याल अमेरिका के उच्च पद परअली ने किया ओबामा को सलामओबामा की टीम में भारतीय अधिवक्ता भीओबामा के भाषणों से सीख रहे हैं जापानीतुम आशा, विश्वास हमारे... |