मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > ओबामा को पसंद करते हैं जॉर्ज बुश
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
ओबामा को पसंद करते हैं जॉर्ज बुश
पदभार छोड़ने से कुछ ही दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने खुलासा किया है कि े न सिर्फ बराक ओबामा को पसंद करते हैं, बल्कि अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति के कैबिनेट चयन से भी प्रभावित हैं।

बुश ने फॉक्स न्यूज संडे से कहा कि मैं उन्हें (ओबामा को) पसंद करता हूँ। वह व्यक्ति सही में जादुई है और वह लोगों को इस बात के लिए प्रेरित कर सकता है कि वे उस पर विश्वास करें और उसमें कुछ है।

आगामी 20 जनवरी को पद से हटने जा रहे बुश ने न सिर्फ ओबामा की अपने परिवार को सबसे ज्यादा तरजीह देने की तारीफ की बल्कि व्हाइट हाउस के सत्ता हस्तांतरण दल को संभालने को लेकर भी उनकी प्रशंसा की।

बुश के अनुसार ओबामा ने अपने चुनाव में निश्चयात्मकता दर्शाई है और उन लोगों को चुना है, जो देश चलाने में उनकी मदद करने में सक्षम हैं। मेरे विचार से उनका सत्ता हस्तांतरण काफी अच्छा है।

उन्होंने कहा कि साफगोई से कहूँ तो मेरे विचार से मेरे प्रमुख जोश बोल्टन और यहाँ व्हाइट हाउस में काम करने वाले अन्य लोगों के लिए सत्ता हस्तांतरण अच्छा रहा है क्योंकि वह निर्वाचित राष्ट्रपति के दल में हर स्तर पर है।

ओबामा द्वारा सीआईए के नेतृत्व के लिए लियोन पानेटा के विवादास्पद चयन पर बुश ने कहा कि इस मामले में मैं निर्वाचित राष्ट्रपति की संभावित पसंद पर टिप्पणी करने में सहूलियत महसूस नहीं करूँगा।

उन्होंने कहा कि मेरी सलाह यही होगी कि इस बात की पहचान करें कि सीआईए पूरी तरह से ऊर्जावान और मेहनती है तथा उसमें ऐसे पेशेवर हैं, जिनके दिमाग में सिर्फ एक ही बात है और वह अमेरिका की सेवा करना।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
जल्द बंद नहीं होगी गुआंतानामो बे जेल
मालिश के कारण फिट दिखते हैं सरकोजी!
प्रभाकरण जिंदा पकड़ा जाएगा?
यादों को किताब में संकलित करेंगे बुश
सोमालिया में झड़प, 29 लोगों का मौत
सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आएँगे कास्त्रो