मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > गाजा स्कूल में कोई आतंकी नहीं था-संरा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
गाजा स्कूल में कोई आतंकी नहीं था-संरा
संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि इसराइल ने गाजा में संस्था द्वारा संचालित जिस स्कूल को मंगलवार को निशाना बनाया था, उसमें हमास का कोई आतंकवादी नहीं था।

गाजा में संयुक्त राष्ट्र राहत एवं निर्माण एजेंसी के निदेशक जॉन गिंग ने बताया कि उन्होंने खुद स्कूल का दौरा किया है। स्कूल प्रबंधन और संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों ने उन्हें आश्वस्त किया कि स्कूल के अंदर कोई आतंकवादी नहीं था।

गिंग ने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि स्कूल से कोई आतंकी गतिविधि नहीं चलाई जा रही थी और न ही वहाँ कोई आतंकवादी था। अगर किसी के पास इस बात के सबूत हैं तो वह उसे सामने लाए। उन्होंने मामले की स्वतंत्र जाँच कराए जाने की माँग की।

उल्लेखनीय है कि इसराइल ने मंगलवार को जबाल्या शरणार्थी शिविर में स्थित अल फारूखा स्कूल पर गोले दागे थे, जिसमें 43 लोग मारे गए थे और 100 से अधिक घायल हुए थे।

इसराइली सेना का आरोप है कि हमास आम नागरिकों को मानव कवच के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है और स्कूल से हो रही गोलीबारी के जवाब में ही उसके सैनिकों ने फायरिंग की थी। उसने खुफिया सूत्रों के हवाले से उसने कहा कि हमले में हमास के दो बंदूकधारी भी मारे गए थे।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
इसराइल संघर्ष विराम के लिए सहमत
पूर्व राष्ट्रपतियों से मिले बुश और ओबामा
अमेरिका में हो सकता है मुंबई जैसा हमला
पाक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बर्खास्त
ओबामा के लिए पाक सबसे बड़ी चुनौती
कसाब को लेकर पाक ने नहीं खोला मुँह