इसराइल गाजा पट्टी में संघर्ष विराम के लिए मिस्र के समझौते पर सैद्धांतिक तौर पर सहमत हो गया है, लेकिन अभी इसे अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।
इसराइल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सैद्धांतिक तौर पर हम इसके लिए सहमत हैं, लेकिन इसे यथार्थ के धरातल पर कैसे उतारा जाएगा यह एक बड़ी चुनौती है।
मिस्र के प्रस्ताव में गाजा पट्टी में संघर्षविराम के साथ-साथ हमास को शस्त्रविहीन करने की बात कही गई है, जिस पर इसराइल जोर देता रहा है। |