अमेरिका में नई सरकार के सत्ता संभालने से दो सप्ताह पूर्व बुधवार को नव निर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा और राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने व्हाइट हाउस में पूर्व राष्ट्रपतियों से मुलाकात की।
इससे पहले बुश और ओबामा ने अलग से लगभग आधे घंटे तक बैठक की, जिसमें देश की अर्थव्यवस्था और पश्चिम एशिया में जारी संकट पर चर्चा हुई।
बाद में रिपब्लिकन बुश और डेमोक्रेट ओबामा ने पूर्व राष्ट्रपतियों जिमी कार्टर, बिल क्लिंटन और जॉर्ज एच. डब्ल्यू बुश के साथ ओवल आफिस में फोटो सेशन में भाग लिया।
राष्ट्रपति बुश ने उनके साथ खड़े ओबामा से कहा कि मैं आपको पूर्व राष्ट्रपतियों के साथ भोजन में शामिल होने के लिए धन्यवाद देता हूँ। हम सभी आपकी सफलता की कामना करते हैं। |