मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > पाक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बर्खास्त
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
पाक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बर्खास्त
दुर्रानी को कसाब पर बयान देना महँगा पड़ा
मुंबई हमलों के सिलसिले में गिरफ्तार एकमात्र आतंकवादी अजमल कसाब की राष्ट्रीयता के मुद्दे पर बयान देने के मामले में पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार महमूद अली दुर्रानी को बुधवार रात पद से बर्खास्त कर दिया गया।

प्रधानमंत्री निवास से जारी संक्षिप्त बयान में कहा गया है कि यूसुफ रजा गिलानी ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर प्रधानमंत्री और अन्य साझीदारों को विश्वास में नहीं लेने और तालमेल नहीं रखने के कारण दुर्रानी को पद से बर्खास्त कर दिया है।

जियो न्यूज चैनल ने गिलानी के हवाले से कहा है कि कसाब की राष्ट्रीयता के मुद्दे पर बयान देने के मामले में उन्हें (गिलानी को) या सरकार को विश्वास में नहीं लेने के कारण दुर्रानी को पद से बर्खास्त किया गया है।

प्रधानमंत्री ने चैनल से कहा कि दुर्रानी के गैरजिम्मेदार बयान से पाकिस्तान की छवि प्रभावित हुई है और यह सरकार की नीतियों के खिलाफ गया है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
ओबामा के लिए पाक सबसे बड़ी चुनौती
कसाब को लेकर पाक ने नहीं खोला मुँह
पाकिस्तान के तेवरों में नरमी
भारत आने को तैयार थे आईएसआई प्रमुख
...तो अमेरिका को लगेंगे 136 अरब डॉलर
गाजा में मुजाहिदीन भेजने की तैयारी