मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > कसाब को लेकर पाक ने नहीं खोला मुँह
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
कसाब को लेकर पाक ने नहीं खोला मुँह
मुंबई हमले में संलिप्त गिरफ्तार आतंकवादी मोहम्मद अजमल आमिर ईमान कसाब के पाकिस्तानी होने के बारे में आई एक स्थानीय टेलीविजन चैनल की खबर के बीच विदेश सचिव सलमान बशीर ने बुधवार को कहा कि वे इसकी पुष्टि नहीं कर सकते।

उन्होंने सीएनएन-आईबीएन को बताया मैं फिलहाल केवल यही कह सकता हूँ कि हमारी जाँच चल रही है। हम पुष्टि करने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे अपनी जाँच कर रहे हैं और इस वक्त इस रिपोर्ट की हम पुष्टि नहीं कर सकते कि वह पाकिस्तानी है।

चैनल का दावा है कि पाकिस्तानी सुरक्षा सलाहकार महमूद अली दुर्रानी ने उसे बताया है कि कसाब पाकिस्तानी है और इस बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय को रिपोर्ट दे रहे हैं।

बशीर ने इस पर कहा कि उन्होंने अभी-अभी दुर्रानी से बातचीत की और उन्होंने बताया उन्होंने किसी मीडिया रिपोर्ट के बारे में सुना है।

क्या वे इस बात का खंडन कर रहे हैं कि कसाब पाकिस्तानी है। इस पर उन्होंने कहा मैं कह रहा हूँ, मेरे शब्दों पर गौर करें...। फिलहाल हम इसकी पुष्टि करने की स्थिति में नहीं हैं और इसे सनसनीखेज नहीं बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा भारत ने मुंबई हमले के बारे में सूचना मुहैया कराई है और अपराध जाँच में पेशेवर तरीके से जड़ तक पहुँचने में हम अपने मित्रों के साथ काम करने को तैयार हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
पाकिस्तान के तेवरों में नरमी
भारत आने को तैयार थे आईएसआई प्रमुख
...तो अमेरिका को लगेंगे 136 अरब डॉलर
गाजा में मुजाहिदीन भेजने की तैयारी
मुहामलाई में कई जगह सेना का कब्जा
रोज तीन घंटे बंद रहेंगे इसराइली हमले