मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > गाजा में मुजाहिदीन भेजने की तैयारी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
गाजा में मुजाहिदीन भेजने की तैयारी
अमेरिका द्वारा वांछित अफगानिस्तान के एक भगोड़े हारन जारधोन नेता ने गाजा पट्टी में इसराइली सेना से लड़ने में हमास विद्रोहियों की मदद के लिए लड़ाके भेजने की पेशकश की है।

अफगानिस्तान में अमेरिकानीत गठबंधन सेनाओं से टक्कर लेने वाले तालिबान से अलग हुए आतंकी धड़े हिज्बी इस्लामी के प्रमुख गुलबुद्दीन हिकमतियार ने मुस्लिमों से अमेरिका के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया है, क्योंकि अमेरिका की आर्थिक मदद से इसराइल गाजा में सैन्य अभियान चला रहा है। इसमें अभी तक करीब 600 फलस्तीनी मारे गए हैं।

हारून जारघोन ने हिकमतियार के हवाले से रॉयटर से हुई बातचीत में कहा हिज्बी इस्लामी गाजा पट्टी में इसराइल के हमले और फलस्तीनियों के खिलाफ बर्बर कार्रवाई की निंदा करता है, लेकिन यदि परिस्थितियों ने साथ दिया तो हम हमास की रक्षा के लिए मुजाहिदीनों को भेजेंगे।

जारघोन ने कहा हमारे पास ऐसे हजारों लड़ाके हैं, जो गाजा में जाने के लिए तैयार हैं। ये लोग किसी भी समय जाने के लिए तैयार हैं और हम इन्हें वहाँ भेजने के लिए उपाय की तलाश कर रहे हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
लिट्टे के आखिरी गढ़ पर हमला शुरू
रोज तीन घंटे बंद रहेंगे इसराइली हमले
अजमल कसाब पाक नागरिक-डॉन
पाक,ईरान ओबामा के सबसे बड़े सिरदर्द
अलकायदा के निशाने पर है ब्रिटेन
सहमे हुए हैं पाक के शीर्ष राजनयिक