मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > रोज तीन घंटे बंद रहेंगे इसराइली हमले
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
रोज तीन घंटे बंद रहेंगे इसराइली हमले
इसराइल ने हमास के कब्जे वाले क्षेत्र में मानवीय सहायता सामग्री के लिए रास्ता देने के लिए गाजा शहर के आसपास प्रतिदिन तीन घंटे के लिए अपनी सैन्य कार्रवाई रोकने की योजना बनाई है।

इसराइल सेना के सूत्र ने बताया सेना ने बुधवार से प्रतिदिन अपराह्न एक बजे से चार बजे तक अपनी कार्रवाई रोकने की योजना बनाई है।

गाजा पट्टी में फलस्तीनी अधिकारियों ने कहा इसराइल ने उन्हें इस बात की सूचना दी है कि वह दिन में तीन घंटे तक अपनी कार्रवाई रोक देगा, जिससे क्षेत्र में दुकाने खुल सकें और लोग आवश्यक सामग्री की खरीदारी कर सकें। इसके साथ ही इस दौरान मारे गए लोगों को दफनाया भी जा सकता है।

दूसरी ओर इजराइल के प्रधानमंत्री एहुद ओलमर्ट के प्रवक्ता मार्क रिगेव ने कहा गाजा पट्टी में संघर्षविराम के लिए मिस्र द्वारा पेश प्रस्ताव पर विचार-मिमर्श के लिए पश्चिमी देशों और मिस्र से बातचीत हो रही है।

एक अन्य इसराइली अधिकारी ने कहा मिस्र द्वारा पेश संघर्षविराम प्रस्ताव अभी प्रारंभिक स्तर पर है, जिसके स्वरूप के संबंध में अभी संबंधित पक्षों से बातचीत हो रही है।

उल्लेखनीय है इसराइल चाहता है कि गाजा और मिस्र की सीमा से लगे क्षेत्रों में स्थित सुरंगों का पता लगाने के लिए एक विशेषज्ञ अंतराष्ट्रीय बल का गठन किया जाए, क्योंकि इन्हीं सुरंगों का इस्तेमाल हमास को हथियार और अन्य सहायता उपलब्ध कराने के लिए किया जाता है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
अजमल कसाब पाक नागरिक-डॉन
पाक,ईरान ओबामा के सबसे बड़े सिरदर्द
अलकायदा के निशाने पर है ब्रिटेन
सहमे हुए हैं पाक के शीर्ष राजनयिक
भारत ने सबूत नहीं ब्योरा सौंपा-आईएसआई
जेट की मौत से दु:खी माता-पिता