मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > भारत लौट सकते हैं पशुपतिनाथ के पुजारी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
भारत लौट सकते हैं पशुपतिनाथ के पुजारी
नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में भारतीय मूल के मुख्य पुजारी भारत लौट सकते हैं। भारतीय पुजारियों को हटाने को लेकर देश-विदेश में जबर्दस्त आलोचनाओं के बावजूद प्रचंडनीत सरकार ने स्थानीय ब्राह्मणों की विवादास्पद नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा 1 जनवरी को लगाई गई रोक को चुनौती दी है।

माओवादी सांस्कृतिक मंत्री गोपाल कीर्ति की अध्यक्षता वाली पशुपति एरिया डवैलपमेंट ट्रस्ट (पीएडीटी) ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर रोक हटाने की अपील की।

ट्रस्ट मंदिर के कामकाज की निगरानी करता है। इस बीच बर्खास्त पुजारी महाबलेश्वर भट्ट ने कहा है कि वे विवाद में नहीं पड़ना चाहते और यथाशीघ्र नेपाल छोड़ना चाहते हैं। दक्षिण भारत के निवासी भट्ट पिछले 16 साल से मंदिर के पुजारी हैं। उन्होंने कहा मुझे इस संकट से बाहर निकालने में मदद कीजिए।

पशुपतिनाथ मंदिर के पास प्रदर्शन : प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात अवरूद्ध कर दिया और प्रतिबंधों के आदेशों की अवहेलना करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने माओवादी सरकार से सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का सम्मान करते हुए भारतीय पुरोहितों को बहाल करने को कहा है।

भंडारी समुदाय के लोगों और पुजारियों के समर्थकों सहित सैकड़ों लोगों ने माओवादियों के विरोध में नारे लगाए और सरकार से धर्म संबंधी मामलों में हस्तक्षेप नहीं करने को कहा।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
आर्थिक मंदी सबसे बड़ी चुनौती-ओबामा
जेम्स बांड के सुखी वैवाहिक जीवन का राज
नए स्कूल में पहुँचीं ओबामा की बेटियाँ
पाकिस्तान में भारत के खिलाफ फतवा
बेतुकी पोशाक में फिर लौटीं मेडोना
सेक्स के लिए अमेरिकी युवा उठाते हैं जोखिम