हॉलीवुड के सबसे चर्चित जेम्स बांड सीन कोनेरी का मानना है कि उनके और उनकी फ्रांसीसी पत्नी की भाषा के फर्क ने उनके दाम्पत्य की डोर को और मजबूत किया है।
कांट्रैक्ट म्यूजिक के मुताबिक कोनेरी फ्रांस की कलाकार मिशलीन रोकब्रून के साथ अब तक गुजारे गए 32 साल के सुखी वैवाहिक जीवन का श्रेय खुद तथा पत्नी की मूल भाषा में अंतर को देते हैं।
मिशलीन के साथ लम्बे समय तक चले रोमांस के बाद विवाह करने वाले कोनेरी ने कहा कि हमारे बीच कई चीजें अलग हैं और शायद इस फर्क ने ही इतने वर्षों तक एक साथ बाँधे रखा।
उन्होंने कहा वे फ्रेंच भाषा का एक शब्द भी नहीं बोल सकते, लेकिन उनकी पत्नी मिशलीन ने खुद को स्थिति के मुताबिक अच्छी तरह ढाल लिया। |