संयुक्त राष्ट्र परिषद की ओर से आतंकवादी संगठन के तौर पर प्रतिबंधित किए जा चुके पाकिस्तान स्थित जमात-उद-दावा ने मंगलवार को दावा किया कि उसके मुंबई हमलों के लिए दोषी ठहराए जा रहे लश्कर-ए-तोइबा से किसी तरह के कोई संबंध नहीं हैं।
जमात के प्रवक्ता अब्दुल्ला मुंतजिर ने कहा कि हम शैक्षणिक और कल्याण गतिविधियों में शामिल हैं, वहीं लश्कर कश्मीर में भारत के शासन के खिलाफ लड़ रहा है।
जब उससे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी की संगठन के सदस्यों के लश्कर से जुड़े होने की टिप्प्णी पर सवाल किया गया तो उसने एक भारतीय निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में दावा किया कि जमात का लश्कर कोई संबंध नहीं है। |