मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > पीओके के प्रधानमंत्री को छोड़ना पड़ा पद
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
पीओके के प्रधानमंत्री को छोड़ना पड़ा पद
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के प्रधानमंत्री अतीक अहमद खान के खिलाफ स्थानीय असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद उन्हें मंगलवार को अपना पद छोड़ना पड़ा। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार और पद के लिए योग्य नहीं होने का आरोप था।

पीओके असेंबली में सरदार याकूब को सदन का नया नेता चुना गया है। उन्हें राष्ट्रपति राजा जुलकारनैन खान ने पद की शपथ दिलाई। पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के समर्थक माने जाने वाले अतीक को पद से हटाने वाले बागियों को पाकिस्तान की सत्तारूढ़ पीपीपी का समर्थन हासिल है।

49 सदस्यीय असेंबली में 31 ने अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया, जबकि 15 ने इसके खिलाफ वोट डाला। दो सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया, जबकि एक सीट फिलहाल खाली है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
उत्तरी जापान में भूकंप के झटके
गाजा में युद्धविराम से बुश का इनकार
जल्द ही डॉल्फिन से बात करेंगे मनुष्य
ब्लेयर को सर्वोच्च नागरिक सम्मान
ग्वाटेमाला में भूस्खलन, 34 की मौत
70 हजार आत्मघाती छात्रों ने पंजीकरण कराया