उत्तरी जापान के तटीय इलाकों में 4.9 की तीव्रता वाला भूकंप का झटका महसूस किया गया। देश के मौसम केंद्र ने बताया कि इससे सुनामी का कोई खतरा नहीं है। इस घटना में जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है। भूकंप का केंद्र प्रशांत महासागर में था तथा यह समुद्र के दस किलोमीटर अंदर था। |