अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने गाजा में युद्धविराम से इनकार करते हुए कहा कि इस तरह के समझौते से यह सुनिश्चित नहीं किया जा सकता कि हमास भविष्य में इसराइल पर हमला नहीं करेगा।
बुश ने कहा कि हम सब चाहते हैं कि हिंसा रुके लेकिन यह संकट भविष्य में फिर उत्पन्न हो, इस कीमत पर समझौता नहीं होगा।
सूडान के उपराष्ट्रपति के साथ बैठक के बाद बुश ने कहा कि मैं जानता हूँ कि लोग कह रहे हैं कि युद्ध विराम हो, लेकिन किसी भी युद्ध विराम में यह शर्त हो कि हमास गाजा को रॉकेट हमले के लिए प्रयोग नहीं करेगा। |