मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > ब्लेयर को सर्वोच्च नागरिक सम्मान
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
ब्लेयर को सर्वोच्च नागरिक सम्मान
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री जॉन हावर्ड और कोलंबिया के राष्ट्रपति अल्वारो अरीबे को अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'प्रेसीडेंसियल मेडल ऑफ फ्रीडम' दिया जाएगा।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता डाना पेरिनो ने बताया कि राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश इन तीनों को आगामी 13 जनवरी को इस सम्मान से नवाजेंगे। पेरिनो ने बताया कि इन लोगों को विश्व में शांति, मानवाधिकारों और लोकतंत्र को बढ़ावा देने की दिशा में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए चुना गया है।

उन्होंने बताया कि ब्लेयर, हावर्ड और अरीबे आतंकवाद के खिलाफ अमेरिकी संघर्ष में भी करीबी सहयोगी रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बुश के आगामी 20 जनवरी को समाप्त हो रहे कार्यकाल का अंतिम बड़ा समारोह होगा, जिसमें वे अपने हाथों को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान इन तीनों को संयुक्त रूप से देंगे।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
ग्वाटेमाला में भूस्खलन,34 की मौत
आत्मघाती हमले के लिए ईरानी हमलावर तैयार
लौरा के यादगार लम्हों का प्रकाशन होगा
हमने 5000 सैनिक मारे-तालिबान
अजमल के पत्र पर पाक गंभीर नहीं
लिट्टे मुख्यालय में डिजाइनर बंकर