मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > ग्वाटेमाला में भूस्खलन, 34 की मौत
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
ग्वाटेमाला में भूस्खलन, 34 की मौत
उत्तरी ग्वाटेमाला में सोमवार को एक जबरदस्त भूस्खलन में काम से लौट रहे कम से कम 34 मजदूर दबकर मर गए।

ग्वाटेमाला के सार्वजनिक कल्याण उपमंत्री विलफ्रेडो गर्सिया ने बताया कि बचावकर्मी अभी मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं। हालाँकि उन्होंने साथ ही कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। बचावकर्मी भी मलबे में कम से कम नौ और लोगों के दबे होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। उधर बचावकर्मियों ने चट्टान गिरने के कारण राहत कार्य रोक दिया।

गर्सिया ने कहा कि बचाव कार्य में हरसंभव सावधानी बरती जा रही है, क्योंकि हर दो मिनट बाद छोटी-छोटी चट्टानें गिर रही हैं। गौरतलब है कि ग्वाटेमाला शहर के दो किलोमीटर उत्तर में जबरदस्त भूस्खलन के कारण यह हादसा हुआ है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
आत्मघाती हमले के लिए ईरानी हमलावर तैयार
लौरा के यादगार लम्हों का प्रकाशन होगा
हमने 5000 सैनिक मारे-तालिबान
अजमल के पत्र पर पाक गंभीर नहीं
लिट्टे मुख्यालय में डिजाइनर बंकर
झगड़े में गुजर गया थेरोन का 'नया साल'