मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > कनाडा में हिमस्खलन, कई के मरने की आशंका
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
कनाडा में हिमस्खलन, कई के मरने की आशंका
दक्षिण पूर्व ब्रिटिश कोलंबिया में दो हिमस्खलन में 11 लोग बर्फ में दब गए। अधिकारियों को इस घटना में कुछ लोगों के मरने की आशंका है।

रॉयल कनाडाई माउंटेन पुलिस के अनुसार हिमस्खलन के बाद आठ लोगों का पता नहीं चला है, जबकि तीन लोगों को सुरक्षित निकालने के बाद अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के अनुसार पहले हिमस्खलन में दबे लोगों की मदद के लिए गए लोग दूसरे हिमखलन के शिकार हुए हैं।

आंतरिक स्वास्थ्य प्राधिकरण की प्रवक्ता जेनिफर हेंक्स ने कहा कुछ लोगों की मौत हुई है, लेकिन अभी तक यह तय नहीं है कि कितने लोग मारे गए हैं। दो घायलों की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
तनाव के दौर से गुजर रही हैं मैडोना
सिख दंगों के गवाहों का भारत आने से इनकार
मार्क बालास को चोट लगी
मैडोना का नया प्रेमी पोर्न स्टार
इसराइली हवाई हमले में 307 लोग मारे गए
हनीफ से माफी माँगे ऑस्ट्रेलियाई सरकार-ब्लीघ