मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > तनाव के दौर से गुजर रही हैं मैडोना
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
तनाव के दौर से गुजर रही हैं मैडोना
ऐसा लगता है गाइ रिची के साथ तल्खी भरे माहौल में तलाक के लिए चल रही लड़ाई से उपजे तनाव का प्रभाव पॉप स्टार मैडोना के स्वास्थ्य पर सामने आ रहा है।

इस वर्ष क्रिसमस की छुट्टियाँ 50 वर्षीय पॉप गायिका के लिए काफी थका देने वाली रहीं, जो जींस और जैकेट में काफी कमजोर दिख रही थीं। इस दौरान मैडोना ने अपनी मित्र गेवनिथ पाल्ट्रो और उनके पति क्रिस मार्टिन के साथ रात्रि भोज में हिस्सा लिया।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार मैडोना की त्वचा काफी खींची-खींची लग रही थीं और फोटोग्राफरों के सामने मुस्कुराने की तमाम कोशिशों के बावजूद उनके चेहरे की थकान स्पष्ट तौर पर सामने आ रही थी।

मैडोना के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहा, जब उन्होंने कबल्लाह धर्म के लंदन स्थित मुख्यालय में रिची और अपने तीन बच्चों समेत हिस्सा लिया। अक्टूबर में तलाक की घोषणा के बाद यह पहला मौका है, जब मैडोन का पूरा परिवार एक साथ नजर आया है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
सिख दंगों के गवाहों का भारत आने से इनकार
मार्क बालास को चोट लगी
मैडोना का नया प्रेमी पोर्न स्टार
इसराइली हवाई हमले में 307 लोग मारे गए
हनीफ से माफी माँगे ऑस्ट्रेलियाई सरकार-ब्लीघ
बांग्लादेश में मतदान शुरू