मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > सिख दंगों के गवाहों का भारत आने से इनकार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
सिख दंगों के गवाहों का भारत आने से इनकार
वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों के दो अहम गवाहों ने अदालत के समक्ष उपस्थित होने के लिए भारत लौटने से एक बार फिर इनकार किया है, लेकिन उनकी गवाही को अमेरिका आए दो सदस्यीय सीबीआई दल के समक्ष रिकॉर्ड कर लिया गया।

सूत्रों ने बताया कि सीबीआई दल ने सुरक्षा की गारंटी देते हुए जसबीरसिंह तथा जसबिंदरसिंह को सात दिनों तक अदालत में उपस्थित होने के लिए भारत चलने के वास्ते मनाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें इसमें कोई सफलता नहीं मिली।

सीबीआई दल दोनों की बात सुनने और उनकी गवाही दर्ज करने के बाद भारत के लिए रवाना हो गया। दोनों गवाहों ने दंगाइयों को उकसाने का आरोप पूर्व केंद्रीय मंत्री जगदीश टाइटलर पर लगाया है।

सूत्रों ने बताया कि वीडियो लिंक के माध्यम से गवाही देने का मुद्दा भी सामने आया, लेकिन जब जसबीर और जसबिंदर से इस सिलसिले में भारतीय दूतावास जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इससे मना कर दिया।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
मार्क बालास को चोट लगी
मैडोना का नया प्रेमी पोर्न स्टार
इसराइली हवाई हमले में 307 लोग मारे गए
हनीफ से माफी माँगे ऑस्ट्रेलियाई सरकार-ब्लीघ
बांग्लादेश में मतदान शुरू
रोम्पी बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री मनोनीत