-वेबदुनिया डेस्क
एक्सेस हॉलीवुड का कहना है कि 'डांसिंग विद द स्टार्स' टूर से कलाकार मार्क बालास का हटना तय है, क्योंकि वे ग्रोइन इंजरी से प्रभावित हो गए हैं।
शनिवार को लॉस एंजिल्स के स्टेपल्स सेंटर में लोगों से बात करते हुए बालास ने कहा कि वे करीब दो सप्ताह तक अपने कार्यक्रम से दूर रहेंगे क्योंकि वे स्वास्थ्य लाभ करेंगे। हालाँकि इस वार्ता के दौरान भी उन्होंने अपनी सहयोगी यामागुजी के साथ थोड़ा बहुत डांस के मूव्स दिखाए। जब तक बालास ठीक नहीं हो जाते तब तक उनके सहयोगी उनके बैंड के साथ अपने पहले एलबम पर काम करते रहेंगे। इस एलबम को मार्च 2009 में जारी किया जाना है। |